भिलाई नगर 29 दिसंबर । शपथ फाउंडेशन भिलाई 3 दिसंबर से विश्व दिव्यांगता दिवस को माह के रूप में मना रहा है।
इसी कड़ी में नर्मदा साहू सेक्टर 11 निवासी को ट्राई साइकिल उपहार स्वरूप प्रदान किया गया । जिसकी उन्हें कई दिनों से जरूरत थी , उन्हें सदस्यों द्वारा समय-समय पर इस संबंध में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने वाली सहायता हेतु भी दिलासा दिया गया !
ज्ञात हो की शपथ फाउंडेशन द्वारा लगातार दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर ट्राई साइकिल एवं जरूरत के अनुसार अन्य सामग्री समय-समय पर यथासंभव सहायता प्रदान की जाती है। शपथ फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा की दिव्यांगों के लिए एवं जरूरतमंदों के लिए ऐसे अनुकरणीय कार्य भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। आज के इस कार्य में सहभागिता हेतु शपथ फाउंडेशन के वरिष्ठ संरक्षक वीरेंद्र सतपति, अनिल शुक्ला, अशोक गुप्ता, विकास जयसवाल, रश्मि सागर आशु महाजन , जितेंद्र हासवानी एवं सदस्यगण उपस्थित थे!

