*कार की ठोकर से नर्सिंग कालेज के क्लर्क घायल, डीपीएस चौक पर दुर्घटना*

*कार की ठोकर से नर्सिंग कालेज के क्लर्क घायल, डीपीएस चौक पर दुर्घटना*


कार की ठोकर से नर्सिंग कालेज के क्लर्क घायल, डीपीएस चौक पर दुर्घटना

भिलाई नगर, 21 जनवरी। डीपीएस चौक रिसाली में आज सुबह सड़क दुर्घटना में नर्सिंग कालेज का क्लर्क घायल हो गया है। एक तेज कार ने बाईक पर जा रहे क्लर्क को ठोकर मार और फरार हो गया। 

कोतवाली एएसआई जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि 62 वर्षीय अख्तरूल ईमान निवासी न्यू सुभाष नगर, केलाबाड़ी दुर्ग नर्सिंग कालेज रायपुर में क्लर्क हैं। वो आज सुबह 10:30 बजे घर से ड्यूटी जाने के लिये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एसी 4503 से निकले थे तभी डीपीएस चौक सेक्टर-10 के पास रिसाली की तरफ से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 बीएच 3427 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाईक को साईड से ठोकर मार एक्सीडेंट कर वाहन समेत निकल गया। अख्तरूल के दाएँ पैर के गुठने, दोनो हाथ मे चोट आई है। सूचना पर आरोपी कार चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।