नर्स को शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, 3 वर्ष बाद शादी से किया इनकार हुआ फरार, नर्स की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज

भिलाई नगर 6 अप्रैल । नर्स को शादी का झांसा देकर 3 वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। नर्स द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी युवक बनारस फरार हो गया आज रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि अपोलो अस्पताल स्मृति नगर में पेशे से नर्स युवती का अस्पताल के सामने किसी निजी दुकान में कार्यरत युवक के साथ पहचान हुई और पहचान धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई थी वर्ष 2019 से दोनों के बीच संबंध था आरोपी युवक के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर नर्स के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया था। परंतु नर्स के द्वारा शादी के लिए कहा गया तो आरोपी युवक ने इंकार कर दिया और संपर्क नंबर बंद कर दुकान छोड़कर अपने मूल निवास बनारस फरार हो गया । इस पर पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर से आज भिलाई नगर पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।