Nspcl ठेकेदार ने दो माह से नहीं दिया श्रमिकों को वेतन, मजदूरों ने शुरू की हड़ताल

Nspcl ठेकेदार ने दो माह से नहीं दिया श्रमिकों को वेतन, मजदूरों ने शुरू की हड़ताल


🛑 प्रबंधन पर लगाया ठेकेदार को संरक्षण देने का आरोप

भिलाई नगर 27 जनवरी। Nspcl power plan PP-3 के मजूदर को 2 महीने से वेतन का भुगतान ठेकेदार के द्वारा नहीं किया गया है । विरोध स्वरूप करीब 35 श्रमिको ने संगठित होकर ठेकेदार के समक्ष प्रदर्शन किया और आज से काम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल एंप्लॉयर होने के बाद भी एनएसपीसीएल प्रबंधन किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। ठेकेदार को एनएसपीसीएल प्रबंधन का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते हर विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।


प्रभावित श्रमिकों ने बताया कि विगत दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर लोगो को कर्ज घऱ का खर्च एवं आर्थिक रूप से संबंधित दैनिक कार्य करना पड़ रहा है l उनके समक्ष भूखे मरने की स्थिति आ गई है। श्रमिक सुदर्शन राउत ने बताया कि ठेकेदार ठाकुर मनोज सिंह के द्वारा 17 जनवरी को लिखित रूप से प्रबंधन को पत्र देखकर 20 जनवरी तक भुगतान करने का वादा किया गया था। परंतु एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण मजदूरों को आंदोलन शुरू करना पड़ा है। आंदोलन करने वाले श्रमिकों में के. अप्पू, रमेश, पवन, दुर्गेश वर्मा, दंतेश्वर राव, जयप्रकाश वर्मा, के. रमेश, हरीश, प्रदीप चंद्र विश्वकर्मा, सुधीर वर्मा, रामबाबू, इतवारी राम, लोकेश राव, मलेश्वर राव, पी जगु राव, टी. ज्योति, सुदर्शन राऊत, पी दासु, सुनील कुमार, रोहन वर्मा, एन सूर्या, सूरज राऊत, प्रेम प्रकाश, इंद्रजीत यादव, नंदकिशोर, खेमेश्वर शामिल हुए।