भिलाई नगर 19 अप्रैल । NSPCL पुरैना भिलाई के TMD विभाग में सिंग इंजीनियरिंग वर्क्स के अधीन कार्यरत हैं करीब 20 ठेका श्रमिकों को विगत 2 माह से वेतन नहीं मिला है। इसकी शिकायत एनएसपीसीएल प्रबंधन करने के बाद भी निराकरण नहीं हो सका है। मुख्यनियोक्ता होने के बावजूद प्रबंधन के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। प्रभावित श्रमिकों के द्वारा कंपनी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

NSPCL के TMD विभाग में कार्य करने का ठेका सिंग इंजीनियरिंग वर्क्स को विगत 28 जुलाई 2024 से 2 वर्षों के लिये मिला है। टीएमडी विभाग में लगभग 20 ठेका श्रमिक विगत 9 महीने काम कर रहे हैं। श्रमिकों ने कहा कि इन 9 माह में किसी भी महीने सही समय पर श्रमिकों को वेतन का भुगतान सिंह इंजीनियरिंग वर्क्स के द्वारा नहीं किया गया है। महीने भर कार्य करने के पश्चात वेतन प्राप्ति के लिए श्रमिकों को प्रबंधन पर एवं ठेकेदार पर दबाव बनाना पड़ता है। महीने वेतन का मांग करना पड़ता है। समय पर वेतन न मिलने के कारन श्रमिको को विभिन्न आर्थिक व मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। सभी श्रमिकों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। सभी ठेका श्रमिकों के द्वारा प्रबंधन को लिखित में पत्र लिखकर परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का स्थायी निराकरण करने का आग्रह किया जाता रहा है प्रबंध तू प्रबंधन की ओर से अभी तक स्थाई निराकरण या समाधान श्रमिकों के हित में नहीं किया गया। दो माह से लंबित वेतन प्राप्ति के लिए अब मजबूर होकर श्रमिकों को कंपनी के समक्ष धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

