महादेव एप्प में अब योगी के नोएडा पुलिस की एंट्री! 18 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही, छत्तीसगढ़ में भी महादेव ऐप से जुड़े लोंगो की बढ़ेगी मुश्किलें

<em>महादेव एप्प में अब योगी के नोएडा पुलिस की एंट्री! 18 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही, छत्तीसगढ़ में भी महादेव ऐप से जुड़े लोंगो की बढ़ेगी मुश्किलें</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 12 नवंबर । महादेव बेटिंग ऐप के 18 आरोपियों के खिलाफ CP लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन,

केंद्रीय जांच एजेंसी ED के द्वारा बड़ी कार्रवाई के बाद अब नोएडा में देशभर में चर्चित महादेव बेटिंग ऐप के आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है! करोड़ों की ठगी करने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस करेगी गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर हुई ये कार्यवाही की गई है!

केंद्र सरकार ने ईडी के आग्रह पर महादेव सट्टेबाजी ऐप सहित 22 एप पर प्रत‍िबंध लगाया, एप को बंद करने के लिए नोएडा पुलिस ने भी पत्र लिखा था।

बेटिंग ऐप के चलते ही कई फिल्म स्टार भी अलग-अलग एजेंसियों के रडार पर है।
थाना सेक्टर 39 में दर्ज था आरोपियों के खिलाफ मुकदमा इसी आधार पर दर्ज किया गया है। अब यूपी पुलिस की एंट्री के बाद छत्तीसगढ़ में भी अरोपियों की मुश्किल बढ़ेगी क्योंकि केंद्र सरकार अब इस मामले पर चौतरफा प्रहार कर रही है!