🚘 टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ ही ह्यूंदै वेन्यू और किआ सॉनेट को देगी सीधी “टक्कर”
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क। एसयूवी सेगमेंट में अपनी स्थिति बेहतर करने की कोशिश में कई कंपनियां लगी हुई है इनमें होंडा कार्स भी है। होंडा ने 10 लाख रुपये सस्ती प्राइस रेंज में डब्ल्यूआरवी नाम से सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी इंडियन मार्केट में पेश की है और आने वाले समय में वह इस एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है।
गौरतलब हो कि बीते दिनों होंडा ने ग्लोबल मार्केट में 2023 होंडा डब्ल्यूआरवी आरएस को अनवील किया और अब माना जा रहा है कि निकट भविष्य में इस एसयूवी की इंडियन मार्केट में भी एंट्री हो सकती है और यह टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ ही ह्यूंदै वेन्यू और किआ सॉनेट को कड़ी टक्कर दे सकती है।
होंडा फिलहाल एसयूवी सेगमेंट में इंडियन मार्केट में अच्छी स्थिति में है और इसने सब-4 मीटर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआरवी के साथ ही मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में बीआरवी और एमपीवी सेगमेंट में मोबिलियो जैसी कारें पेश की हैं। इनकी अच्छी बिक्री भी होती है।
पिछले साल इंडोनेशिया इंटरनैशनल ऑटो शो में न्यू जेनरेशन Honda WR-V RS एसयूवी को शोकेश किया गया था और अब धीरे-धीरे इसे इंटरनैशनल मार्केट में पेश किया जाएगा। फिलहाल आपको बता दें कि होंडा की एसयूवी में आरएस वेरिएंट्स टॉप ट्रिम में आते हैं, जो कि स्पोर्टी लुक और काफी सारी खूबियों से लैस होती हैं।

