यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी- 303 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023
सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क 10 दिसंबर । इस परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन दिनांक 10.12.2022 से आयोग की वेबसाइट- https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध रहेगा जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा प्रारम्भिक तथा मुख्य परीक्षा के विषय एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केन्द्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयु में छूट के सम्बन्ध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश आदि उपलब्ध रहेंगे ।
अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन देखने के पश्चात् एवं अर्ह होने की स्थिति में ही आवेदन करें।
रिक्तियों का विवरण-
वर्तमान में उ०प्र० न्यायिक सेवा सिविल जज ( जू० डि०) परीक्षा- 2022 हेतु रिक्तियों की संख्या 303 है।
रिक्तियों की संख्या परिस्थितियों / आवश्यकतानुसार घट/ बढ़ सकती है।
शैक्षिक अर्हता-
सेवा में सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक:-
(क) उ0प्र0 में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक होना चाहिए। या गवर्नर द्वारा इस उद्देश्य के लिए मान्यता प्राप्त भारत का कोई अन्य विश्वविद्यालय
(बी) एडवोकेट अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत नामांकित अधिवक्ता या इंग्लैंड या उत्तरी आयरलैंड का बैरिस्टर या स्कॉटलैंड में एडवोकेट्स के सदस्य संकाय होना चाहिए और हकदार है न्यायालय या उसके अधीनस्थ न्यायालयों में व्यवसाय करने के लिए;
सी) देवनागरी लिपि में हिंदी का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा:
चयन हेतु अभ्यर्थियों को 01 जुलाई 2023 को 22 वर्ष की आयु अवश्य पूरी करनी चाहिए और उन्हें 35 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए अर्थात् उनका जन्म 02 जुलाई 1988 से पूर्व तथा 01 जुलाई, 2001 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांगजन हेतु अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात् उनका जन्म 02 जुलाई, 1973 के पूर्व का नहीं होना चाहिए।
आरक्षण
उoप्रo के विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों, जिनका विवरण विस्तृत विज्ञापन के क्रमशः बिन्दु – 7 व बिन्दु -10 में दिया गया है, के लिए नियमानुसार आरक्षण / अधिकतम आयु सीमा में शिथिलन अनुमन्य होगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि – 10.12.2022
ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अन्तिम तिथि- 06.01.2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि – 10.01.2023

