दफ्तर से नदारद निगम भिलाई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित तीन को नोटिस जारी, अपर आयुक्त ने मांगा जवाब

दफ्तर से नदारद निगम भिलाई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित तीन को नोटिस जारी, अपर आयुक्त ने मांगा जवाब


दफ्तर से नदारद निगम भिलाई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सहित तीन को नोटिस जारी, अपर आयुक्त ने मांगा जवाब

भिलाई नगर, 15 जून। नगर पालिक निगम भिलाई नगर के तीन इंजीनियर को बिना कारण दफ्तर बंक करने पर औचक निरीक्षण में पहुँचे अपर आयुक्त ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। ये तीनों इंजीनियर मदर टेरेसा नगर जोन कार्यालय में पदस्थ हैं।

गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से जोन कार्यालय के कई जरूरी काम पेंडिंग पड़े हुए हैं। जब निगम मुख्यालय से इसकी जानकारी मांगी गई तो पता लगा कि तीनों इंजीनियर कार्यपालन अभियंता टीके रणदिवे, सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह और उप अभियंता कृष्ण कुमार जंघेल कार्यालय में बैठते ही नहीं हैं। वह दफ्तर तो आते थे लेकिन उपस्थिति दर्ज करके चले जाते हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया और तीनों इंजीनियर कार्यालय से अनुपस्थित मिले। अपर आयुक्त ने तीनों इंजीनियर्स को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि 3 दिनों के भीतर अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें देना है, अगर तीन दिन के भीतर नोटिस का समाधानकारक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बताया कि वो समय-समय पर सभी निगम कार्यालयों का निरीक्षण करके अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हैं। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाती है। कार्यालयीन समय में ड्यूटी से नदारद रहने की काफी शिकायतें आ रही हैं। इससे आम नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर मौजूद रहें ताकि लोगों को असुविधा न हो।