सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 4 मई। इस देसी जुगाड़ से एक नहीं 10 लोग बैठ सकते हैं बाइक पर आखिर बैठ ही गए। सोशल मीडिया पर इस देसी जुगाड़ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। विडियो में जहां एक छोटी सी बाइक पर एक शख्स ने देसी जुगाड़ लगाकर नौ बच्चों को अपने साथ बैठा लिया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। आप कभी इस जुगाड़ को ट्राई न करें, हालांकि वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये तो इंडिया में ही हो सकता है। इस दौरान बाईक चालक को हेलमेट का भी ध्यान नहीं है, वो तो सारे बच्चों को बाईक पर सैर करवाने की मशक्कत में ही मशगुल दिख रहा है।

