🟥 आईआरसीटीसी की मदद से जीआरपी तलाश रही है घर
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 31 जनवरी। उड़ीसा के संबलपुर रेल डिवीजन के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी की महंगी सैंडल चोरी के मामले में रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैंडल ढूंढ़ने के लिए आईआरसीटीसी की मदद से अब आरोपी महिला का घर तलाशा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच बरेली जंक्शन जीआरपी को दी गई है क्योंकि घटनास्थल बरेली क्षेत्र जीआरपी का है।
जीआरपी इंस्पेक्टर (अपराध) अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए सब इंस्पेक्टर को लगाया गया है। आईआरसीटीसी के माध्यम से यात्री दिव्या परहा के घर का पता तलाशा जा रहा है। इसके बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा।
आपको बता दें कि उड़ीसा के संबलपुर रेल डिवीजन के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी के सैंडल चोरी मामले में जीआरपी ने आरोपी महिला दिव्या परहा के घर तलाश रही है। विगत 3 जनवरी को डीआरएम की बेटी मानवी सिंह और उसकी मां दोनों लखनऊ मेल एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जाने को सवार हुए थे। कोच एच वन में सवार मां बेटी के पास में ही दूसरी सीट पर बरेली आने वाली महिला यात्री दिव्या परहा भी सफर कर रही थीं। रात को लगभग पौने 4 बजे जब ट्रेन बरेली पहुंची तो दिव्या बरेली जंक्शन पर उतर गई। डीआरएम की बेटी का आरोप है कि दिव्या ही उसका कीमती सैंडल पहन कर उतर गई है। इस मामले में 5 जनवरी को डीआरएम की ओर से संबलपुर जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
झुमका नहीं, अफसर की बेटी की महंगी सैंडल 👠बरेली में हो गई चोरी, कौन है “दिव्या” 👩⚖️जो रेल अधिकारी की बेटी का 10 हजार का सैंडल पहन स्टेशन पर उतर गई..‼️

