सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 अक्टूबर । स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया सेफी के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर निर्वाचित हुए हैं।

केरल के कोच्चि में हुए चुनाव के परिणामों की घोषणा आज की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार बंछोर ने बोकारो ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह को हराया। वाइस चेयरमैन के पद पर नरेंद्र कुमार सिंह एवं अजय पांडे विजेता घोषित किए गए हैं। जनरल सेक्रेटरी के पद पर संजय आर्या विजय रहे। डिप्टी जनरल सेक्रेटरी के पद पर आर सतीश एवं कोषाध्यक्ष के पद पर पार्थ सारथी मिश्रा विजेता घोषित किए गए हैं।

