सीजी न्यूज ऑनलाइन 3 सितंबर । बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शनिवार को उड़ीसा राज्य के कई भागों में भारी बारिश हुई. इस दौरान छह ज़िलों में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोग मारे गए.
विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय के अनुसार, खोरधा ज़िले में चार लोग और बलांगीर में दो लोगों की मौत हुई है.
वहीं अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर और ढेंकानाल जिले में कम से कम एक लोग की मौत हुई है.
खोरधा ज़िले में तीन लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

