दुर्ग संभाग की खबर : ड्राइवर को झपकी लगी, स्कॉर्पियो टकराई पेड़ से, दंपति की मौत

दुर्ग संभाग की खबर : ड्राइवर को झपकी लगी, स्कॉर्पियो टकराई पेड़ से, दंपति की मौत


🛑 रायपुर से रामायण स्पर्धा से लौटते हुआ हादसा

राजनांदगांव, 21 जनवरी। राजनांदगांव और बालोद जिले की सरहद पर एक सडक़ हादसे में बालोद के रहने वाले एक दंपति की मौत हो गई।

दंपति अपने रिश्तेदार के साथ रायपुर में आयोजित रामायण प्रतियोगिता में शामिल होकर वापस गिधवा लौट रहे थे। इसके बाद दंपति का अपने गांव जाने का प्लान था। इससे पहले स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। घटना 19 जनवरी की देर रात की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के मनकी के रहने वाले पुरुषोत्तम यादव (45 वर्ष) अपनी पत्नी जानकी यादव (40 वर्ष) और बच्चों तथा मंडली के सदस्यों के साथ रायपुर में आयोजित रामायण प्रतियोगिता में शामिल होकर 19 जनवरी की देर रात लगभग 2.30 बजे देवरी बंगला डोंगरगांव रोड स्थित गिधवा की ओर जा रहे थे।
इसी बीच स्कार्पियो के चालक को झपकी आ गई। तेज रफ्तार में होने के कारण स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में पुरुषोत्तम यादव और उसकी पत्नी जानकी यादव की मौत हो गई। वहीं चालक रूपेश व हर्ष कुमार साहू, किरण मानिकपुरी, हीना यादव और रानू चुरेन्द्र को चोट पहुंची। जिसमें हर्ष को रायपुर रिफर किया गया है।

बताया गया है कि रायपुर के सरोना में आयोजित रामायण प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद दंपति अपने संगतकारों को आसपास के गांव में छोड़ते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान गिधवा चौक में हदसा हो गया। कुछ घायलों का राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।