भिलाई नगर, 25 जनवरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल के अध्यक्ष विनय सेन के नेतृत्व में रूंगटा कॉलेज कोहका में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश के युवाओं को जो संदेश दिया, उसका लाईव प्रसारण आडिटोरियम में किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या द्वारा भी सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए बताया कि एक समय था जब कश्मीर में तिरंगा फहराने पर खून खराबा हो जाता था लेकिन आज समय बदल गया है कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है इसे पीएम मोदी व गृहमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित किया है। एक देश और एक ही ध्वज की बात को साकार करने पर पीएम मोदी की भूमिका अहम रही है। आज कश्मीर के गली मोहल्लों में तिरंगा फहराया जा रहा है।
कार्यक्रम में वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्रा, महिला मोर्चा ज़िला की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा के वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन, उपाध्यक्ष अर्पित तिवारी, मंत्री सिद्धरत राजपूत, एन सुरेश, हिमांशु मानिकपुरी, शंभू, दीपक सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ नव मतदाताओं ने भाग लिया।
नव मतदाता और युवाओं ने मोदीजी के संबोधन का देखा LIVE प्रसारण 👁️🗨️ भाजयुमो सुपेला मंडल का आडिटोरियम में आयोजन

