ग्राम महुदा के मानसगान स्पर्धा में न्यू खुर्सीपार भिलाई व भाठागांव की मंडली रही अव्वल

ग्राम महुदा के मानसगान स्पर्धा में न्यू खुर्सीपार भिलाई व भाठागांव की मंडली रही अव्वल


भिलाई नगर 16 जनवरी । क्षैत्र के ग्राम महुदा में दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन रामराज परिवार व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग किया गया। इस प्रतियोगिता में 22 मंडलियों ने भाग लिया है। जिसमें प्रथम पुरुष वर्ग में श्री मुक्ता मानस मंडली न्यू खुर्सीपार भिलाई, द्वितीय श्री ज्ञान गंगा मानस मंडली गनियारी रसमडा, त्रितीय श्री गुरु कृपा भजन संध्या मानस मंडली बोरी धमधा, चतुर्थ श्री आदर्श मानस मंडली पाहंदा पाटन, पंचम श्री नवयुवक मानस मंडली अहिवारा । महिला वर्ग मे प्रथम नवज्योति महिला मानस मंडली भाठा गांव कुरूद, द्वितीय लक्ष्मी महिला मानस मंडली कुल्हाड़ी धमतरी, तृतीय स्वास्तिक महिला मानस मंडली खरथुलीबला डौंडीलोहारा रही। विशेष पुरूस्कारव्याख्या में श्री ज्ञान ज्योति मानस परिवार नाहनचिरी गरियाबंद, गायन श्री ज्ञान के अंजोर मानस परिवार मानपुर मोहला, जसगीत मे श्री राम कृपा मानस मंडली बागतराई धमतरी रहा।