भिलाई नगर 28 सितंबर । सेन्ट थॉमस महाविद्यालय के गणित एवं कम्प्युटर साइंस विभाग में ZEITGIEST प्रोगाम का शुरूआत किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना के साथ किया गया। गणित एवं कम्प्युटर साईस विभाग प्रमुख डॉ. सुजा वर्गिस व्दारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। गणित एवं कम्प्युटर साइंस विभाग के नये अध्यक्ष – आयुषी गुप्ता, उपअध्यक्ष – चंचल साहु सचिव – उपसचिव को पदभार ग्रहण किया ।

सेन्ट थॉमस महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ एम जी रोयमन सर ने अपने वचनो से छात्रो को प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। प्रोगाम का आरंभ स्वागत गीत व नृत्य द्वारा किया गया फिर छात्र-छात्राओ द्वारा तत्कालिक भाषण प्रस्तुत किया गया, और विजयी छात्रो को प्रोत्साहन राशि एंव प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा विधाथियों को प्रेरक लघु फिल्म दिखाया गया और उससे संबंधित प्रश्न पूछा गया एवं उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ प्रीति जैन कम्प्युटर साइंस विभाग द्वारा धन्यवाद वाचन से किया गया ।

