नेवई थाने का निगरानी बदमाश गिरफ्तार ,CISF के रिटायर्ड जवान किया था जानलेवा हमला, घटना में प्रयुक्त हथियार कटर भी बरामद

नेवई थाने का निगरानी बदमाश गिरफ्तार ,CISF के रिटायर्ड जवान किया था जानलेवा हमला, घटना में प्रयुक्त हथियार कटर भी बरामद


भिलाई नगर 24 नवंबर । CISF के रिटायर्ड जवान की हत्या का प्रयास करने वाला निगरानी बदमाश एवं साथी को नेवई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। CISF के रिटायर्ड जवान ने आत्म रक्षा में लाईसेंसी पिस्टल से हवाई फायर भी किया था। घटना में प्रयुक्त आलाजबर कटर बरामद किया गया है।
अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 23 नवंबर को स्टेशन मरोदा चौपाटी के पास प्रार्थी राकेश भदौरिया उर्फ राहुल को उसकी महिन्द्रा कार को निगरानी बदमाश शंभु उडिया अपने जीजा के साथ आकर मांगने पर नहीं देने से आपसी विवाद होने से जान से मारने की धमकी देकर निगरानी बदमाश चला गया था। कुछ देर आरोपी शंभु विभार अपने जीजा अमर विजय ठाकुर के साथ प्रार्थी राकेश भदौरिया को जान से मारने की नियत से पूरी तैयार के साथ खोजते खोजते उसके घर नेवई भाठा गया और घर घुसकर हमे गाडी क्यो नहीं दिया कहकर अशलील गलौच देकर जान से मारने की नियत से आरोपी अमर विजय ठाकुर ने हाथ मुक्का से एवं आरोपी शंभु विभार ने अपने पास रखे धारदार कटर से राकेश भदौरिया उर्फ राहुल के उपर ताबडतोड प्राण घातक हमला कर गले के पास व सिर में चोट पहुचाया तब राकेश भदौरिया उर्फ राहुल ने बीच बचाव में अपने लायसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने पर आरोपी डर कर भाग गये। डायल 112 के द्वारा प्रार्थी प्राथमिक उपचार हेतु उतई अस्पताल ले गये। जिसका प्रारंभिक उपचार बाद प्रार्थी के बताये अनुसार आरोपियो के विरूद्ध थाना नेवई में अपराध क्रमांक 351/24 धारा 296,351(3),333,109,3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया। विवेचनाक्रम में आरोपीगणों को हिरासत में लिया। प्रयुक्त धारदार कटर को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आनंद शुक्ला, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, सउनि रामचंद कंवर, प्रआर सूरज पाण्डेय,राजेष देवांगन, आरक्षक रवि बिसाई, चंदन भास्कर, विजय कुर्रे, संतोष कोमा का विशेष योगदान रहा है। 1. शंभु विभार पिता महेश्वर विभाग जाति गाडा उम्र 37 साल साकिन शंकर पारा स्टेशन मरोदा उडिया मोहल्ला थाना नेवई जिला दुर्ग, अमर विजय ठाकुर पिता हेम करण ठाकुर जाति राजपूत उम्र 40 साल साकिन स्टेशन मरोदा शंकर पारा थाना नेवई जिला दुर्ग।