नेताजी सुभाष नवयुवक जागृत दुर्गा उत्सव समिति लाल मैदान में लगे टीकाकरण शिविर में 165 ने लगाया वैक्सीन
भिलाई नगर 7 अक्टूबर । नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति दुर्गात्सव समिति लाल मैदान पावर हाउस दुर्गा पंडाल में आज कोविड-19 महामारी से सुरक्षा एवं बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया था इस शिविर में 165 लोगों को टीके लगाए गए इस सफलता निगम प्रशासन के द्वारा 8 अक्टूबर को भी टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया है ताकि हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर टीके लगवा सकते है।

समिति के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से टीका हेतु वैक्सीनेशन सेंटर तैयार किया गया था । 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविशेल्ड की प्रथम एंव द्वितीय डोज लगाया लगाई गई। शिविर में 165 लोगों के द्वारा लाभ प्राप्त किया गया। इस सफलता को देखते हुए 8 अक्टूबर को लाल मैदान दुर्गा पंडाल में सुबह 10 बजे से टीका हेतु वैक्सीनेशन सेंटर तैयार किया गया हैं। 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविशेल्ड की प्रथम एंव द्वितीय डोज लगाया जाएगा। समिति ने अपील की है कि टीक करण के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल होकर टीका लगवाएं ।

