पिता – पुत्र की पिटाई से पड़ोसी की अस्पताल में मौत , घटना 10 दिन पूर्व की,आरोपियों को पकड़ा छावनी पुलिस ने
भिलाई नगर 16 जुलाई । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा पारा कैम्प – 2 तालाब के पास आपसी विवाद के बाद पिता एवं पुत्र ने 10 दिन पूर्व शंकर लाल यादव को पीटा था। इलाज के दौरान शंकर नए कल नारायणा अस्पताल रायपुर में दम तोड़ दिया। छावनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों ही आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि 5 जुलाई को दोपहर करीबन 1.45 बजे नंदी चौक शारदा पारा कैम्प – 2 तालाब के ऊपर बरगद पेड के पास शंकर लाल यादव को पिता-पुत्र दशरथ यादव एवं तरूण यादव एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर डंडा से तथा तरूण यादव पत्थर से मार रहा था। इस दौरान शंकर लाल यादव के छोटे भाई संजय यादव 48 वर्ष को आता हुआ देखकर दोनों पिता-पुत्र जिसे देखकर वहां से भाग गये । मारपीट से शंकर लाल यादव के बाएं गाल एवं सिर के पीछे भाग में चोट आकर बहुत खुन निकला है जिसे तत्काल संजय यादव, भतीजे विवेक यादव एवं रंजीत यादव के साथ् मिलकर अम्बे हास्पिटल ईलाज के लिए भर्ती कराया । वहां से इलाज के लिए परिजनों ने उसे नारायण अस्पताल में भर्ती कराया था कल रात को शंकर लाल यादव की मौत हो गई। पूर्व में 5 जुलाई को मृतक के छोटे भाई संजय यादव 48 वर्ष की रिपोर्ट पर से आरोपी पीता दशरथ यादव एवं पुत्र तरुण यादव के खिलाफ धारा 294 506 323 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। सोनी पुलिस के द्वारा दोनों ही आरोपी दशरथ यादव एवं तरुण यादव को पकड़ लिया है।

