सुपेला शराब दुकान के पास सिर फुड़वाने वाले शराबी के खिलाफ बाइक सवार ने लिखाई रपट, जुर्म दर्ज

सुपेला शराब दुकान के पास  सिर फुड़वाने वाले शराबी के खिलाफ बाइक सवार ने लिखाई रपट, जुर्म दर्ज


सुपेला शराब दुकान के पास  सिर फुड़वाने वाले शराबी के खिलाफ बाइक सवार ने लिखाई रपट, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 9 अगस्त। कल शाम गदा चौक पर जनाक्रोश में लोगों के लात घूंसों के शिकार शराबी के खिलाफ सुपेला पुलिस ने बाइक सवार पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 

सुपेला पुलिस ने बताया कि संजय नगर वेंकटेश्वर टाकिज के पास वार्ड क्रमांक-6 निवासी संतोष साहू केटरिंग का काम करता है। वह कल शाम मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीके 7751 से बिजली बिल पटाकर अपने घर आ रहा था तभी गदा चौक सुपेला में अंग्रेजी शराब दुकान के सामने रोड पर दिलीप सहारे पिट्ठू बैग को घुमाते हुए गाली दे रहा था। उसका बैग संतोष की कनपटी को लगने से वह बाइक सहित गिर गया और उसके चेहरा, होंठ, थुड्डी, कान, कोहनी, पैर, कंधा में चोट आई है।