एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा यूनिफॉर्म वॉलिंटियर ऑर्गेनाइजेशन, मेजर जनरल अजय कुमार महाजन एडीजी सीजी एमपी से सीजी न्यूज़ ऑनलाइन की एक्सक्लूसिव बातचीत

<em>एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा यूनिफॉर्म वॉलिंटियर ऑर्गेनाइजेशन, मेजर जनरल अजय कुमार महाजन एडीजी सीजी एमपी से सीजी न्यूज़ ऑनलाइन की एक्सक्लूसिव बातचीत</em>


भिलाई नगर 11 अगस्त । राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ मेजर जनरल अजय कुमार महाजन कल अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रथम घुड़सवार बटालियन अंजोरा पहुंचे थे। वहां सीजी न्यूज ऑनलाइन से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस के दौरान उनके साथ समादेशक ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वी एस चौहान, युद्ध सेवा मेडल, एनसीसी मुख्यालय रायपुर एवं कर्नल तुषार उपासनी कमांडिंग ऑफिसर 1 सीजी आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी अंजोरा भी मौजूद थे।

एडीजी सीजी एमपी महाजन ने कहा क कि एनसीसी न सिर्फ देश का बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा यूनिफॉर्म वालंटियर ऑर्गेनाइजेशन है जिसमें 17 लाख कैडेट्स हैं। आने वाले समय में कैडेट्स की संख्या और बढ़ेगी । एनसीसी में कैडेट्स के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जाती है। जिसमें इंस्टीट्यूशन ट्रेनिंग के साथ कैंप की ट्रेनिंग भी दी जाती है। ताकि कैडेट्स तैयार हो सके।
उन्होंने आरएनवी रेजिमेंट के संबंध में कहा कि रिमोट एंड वेटरनरी रेजीमेंट एनसीसी का एक प्रमुख अंग है। हमारी खुशनसीबी है कि उसकी पूरी एक रेजीमेंट छत्तीसगढ़ में है। प्रारंभ से ही वेटरनरी के बच्चों को आरएनवी की ओर से ट्रेनिंग दी जा रही है । छत्तीसगढ़ में आरएनवी की अच्छी भागीदारी है और वेटरनरी के बच्चों को सफलता पूर्वक यहां ट्रेनिंग दी जा रही है।

अग्निवीर को लेकर कैडेट्स में है उत्साह

सेना में अग्निवीर भर्ती को लेकर के मेजर जनरल महाजन ने कहा कि अग्नि वीर एक नए कांसेप्ट है जो इंडियन आर्मी के द्वारा शुरू किया गया है । उन्होंने यह भी कहा कि अग्नि वीर नहीं आया था तब तक भारतीय फौज में भर्ती रुकी हुई थी । परंतु अब अग्नि वीर योजना के कारण फौज में भर्ती शुरू हो चुकी है। पहले बैच की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है और जवान अपनी-अपनी यूनिट्स में ज्वाइन भी कर चुके हैं । अग्निवीर को लेकर युवाओं में बहुत उत्साह है। उन्होंने कहां की छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश दोनों ही राज्य सेंट्रल इंडिया है दोनों ही राज्यों से पड़ोसी देशों की सीमाएं नहीं लगती है। इसलिए जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान एवं पंजाब की अपेक्षा इन दोनों ही राज्यों में युवाओं के मध्य फौजी की तरफ जाने का जज्बा कम ही देखा गया है । परंतु फौजी के प्रति युवाओं को सेंट्रल इंडिया में भी प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। एनसीसी की ओर से भी छत्तीसगढ़ के युवाओं को फौजी के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

एनसीसी सर्टिफिकेट का कैडेट्स को भविष्य निर्माण में मिलता है लाभ
मेजर जनरल कहा कि एनसीसी सर्टिफिकेट होल्डर को सेंट्रल गवर्नमेंट एवं स्टेट गवर्नमेंट दोनों ही से अनेक इंसेंटिव प्राप्त होते हैं । एनसीसी सर्टिफिकेट होल्डर एक्स कैडेट्स को फौज में भर्ती के लिए लाभ तो मिलता ही है साथ ही वह पुलिस विभाग में भी जा सकते हैं । इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में ए सर्टिफिकेट होल्डर को भी लाभ प्राप्त होता है अब तो कॉरपोरेट सेक्टर में भी एनसीसी कैडेट्स को जॉब के लिए प्राथमिकताएं प्राप्त हो रही है। रिलायंस एवं टाटा जैसी बड़ी इंडस्ट्री अभी कैडेट्स स्कोर जॉब दे रही हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह कैडेट्स के लिए महाकुंभ

मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ने बताया कि एनसीसी के लिए गणतंत्र दिवस समारोह एक महाकुंभ की तरह होता है पूरे देश के करीबन 2155 कैडेट्स आरडीसी में भाग लेने के लिए आते हैं और यह सभी कैडेट्स अपने-अपने यूनिट के बेस्ट कैडेट्स होते हैं एमपी सीजी सभी 119 बेस्ट कैडेट्स भाग लेते हैं और 10 आरएनवी यूनिट के होते हैं यूनिट के लिए घुड़सवारी से संबंधित सभी इवेंट में कैडेट्स भाग लेते हैं गत वर्ष र्न यूनिट से चार मेडल कैडेट्स ने जीते थे इस बार और ज्यादा मेडल जीतेंगे ऐसी उम्मीद है। अरंडी के एक्सपेडिट पर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने कहा कि इस यूनिट से नेशनल लेवल पर भी लेटेस्ट ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीते हैं एनसीसी में जब तक रहते क्रिकेट का उनसे नाता रहता है परंतु एक्स कैडेट्स हो जाने पर उनका नाता यूनिट से नहीं रह जाता है परंतु इस यूनिट में अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है जिसके कारण भविष्य में वे देश का भी सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व करते हैं।

हर राष्ट्रव्यापी अभियान को निभाता है एनसीसी

मेजर जनरल महाजन ने कहा कि हर राष्ट्रव्यापी अभियान पर एनसीसी पूरी दृढ़ता के साथ कार्य करता है गत वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर एनसीसी ने हिस्सा लिया था जिसका सुखद परिणाम भी देखने को मिला एनसीसी कैडेट्स ने न सिर्फ अपने घरों में बल्कि आसपास के एवं पड़ोस के आधा दर्जन से ज्यादा करो को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि मेरा माटी मेरा देश अभियान के लिए भी एनसीसी कैडेट्स पूरी दृढ़ता के साथ कार्य करेंगे 29 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए एनसीसी कैडेट्स को जो भी टास्क मिलेगा वह उसे पूरा करेंगे इसके अलावा सीसी की ओर से भी अलग-अलग एक्टिविटी इस अभियान की सफलता के लिए की जाएगी।