भिलाई नगर 27 जुलाई । 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग के निर्देशानुसार 26 जुलाई को सिलिवर जुबली महोत्सव एवं कारगिल विजय दिवस सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई की एनसीसी इकाई द्वारा मनाया गया | इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया । चार्ट पेपर, और कलर पेपर के माध्यम से एनसीसी कैडेटों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों का पोस्टर एवं युद्ध मे हुए गतिविधियों का नक्शा बनाकर प्रदर्शित किया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम जी रोईमोन थे | शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के शौर्य एवं वीरता को नमन करते हुए उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी एनसीसी कैडेटों को बधाई व शुभकामनाए दी |

इस अवसर पर महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. देबजानी मुखर्जी (मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष) एवं डॉ. सपना शर्मा (वाणिज्य विभागाध्यक्ष) उपस्थित रही । सेंट थॉमस मिशन के बिशप हिस ग्रेस एलेक्सियास मार युसेबियस, महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी एस वर्गीस, प्रभारी प्रशासक रेवरेंट फादर रजी सी वर्गीस, एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. सुरेखा जवादे, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष यादव एवं इस कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षक गणों ने सभी एनसीसी कैडेटों को इस सफल आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस कार्यक्रम मे एसयूओ ज्ञानेश मिलिंद राजे, जेयूओ लिमन सोनवानी, एसयूओ दीपिका जंघेल एवं समस्त एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन कैडेट नूपुर साहू ने किया एवं कार्यक्रम का समापन एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी गीत के माध्यम से किया ।

