शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिलाई में एनसीसी इकाई ने मनाया युवा महोत्सव दिवस
भिलाई नगर 15 जनवरी । कमान अधिकारी हेमंत दुबे 37 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी दुर्ग के मार्गदर्शन में एवं लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशासनिक अधिकारी के संचालन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई में युवा महोत्सव दिवस मनाया गया । यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों से संबंधित कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भारत में विलुप्त होते हुए खेलो पर आकर्षित किया गया, कब्बडी, खो-खो, मलखम्ब, एवं दक्षिण भारत में खेले जाने वाले स्थानीय खेल शामिल हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्राचार्य टी एस तंवर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी को मालार्पण करके किया गया, और उनके द्वारा अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानन्द जी के कथन जागो, उठो, आगे बढ़ो, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो बढ़ते रहो कहकर कैडेटों का उत्साह बढ़ाया, कार्यक्रम में उपस्थित उपप्राचार्य प्रशिक्षण अधीक्षक डी के खोब्रागड़े ने कैडेटो को एनसीसी का महत्व और अपने जीवन में उतारने को प्रेरित किया, कार्यक्रम के अंत में प्रमाण पत्र वितरण किया गया । संस्था के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट चंद्रकान्त साहू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

