🛑 एन.सी.सी. एटीसी 135 का वार्षिक प्रशिक्षण 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ,
दुर्ग, 22 जून । बोरई दुर्ग 37 छ.ग. बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-135 जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई दुर्ग में 20 से 29 जून तक आयोजित किया गया है । इस शिविर में विभिन्न क्षेत्र से अलग-अलग जाति धर्म व विभिन्न महाविद्यालय व विद्यालय से 522 कैडेटो ने भाग लिया।

कैंप कमांडेंट कर्नल प्रेमजीत द्वारा शिविर के ओपनिंग एड्रेस में अपने उद्बोधन से इनका उत्साहवर्धन किया कैंप कमांडेंट ने कैडेटो को इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि यहां एकता एवं अनुशासन के साथ व्यक्तित्व निर्माण कर देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर में ड्रिल ,फायरिंग योग ,आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने हेतु सामाजिक सेवा तथा सामुदायिक विकास के अंतर्गत रक्तदान, वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा ,पुनीत सागर अभियान , सिकल सेल जागरूकता अभियान आदि समस्याओं के निराकरण हेतु व्याख्यान पर परिचर्चा व जागरूकता अभियान आदि किया जाएगा। ओपनिंग एड्रेस के पश्चात बालक कैडेट सीनियर सिद्धार्थ रजक तथा बालिका कैडेट नूपुर साहू को कैंप सीनियर का रैंक कैंप कमांडेंट द्वारा प्रदान किया गया।

द्वितीय दिवस:-
इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस, 21 जून को विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र सुबह 6:00 बजे शुरू हुआ जिसमें कैडेटो ने उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया, योग का अभ्यास हमारे अतिथि माननीय श्रीमान अशोक कुमार शर्मा एक्स मैनेजर दुर्ग जिला नागरिक सहकारी बैंक ऑफ़ आर्ट ऑफ़ लिविंग श्री श्री रविशंकर महाराज बेंगलुरु से योग प्रशिक्षण दिया, एवं यह एनसीसी के एक्स कैडेट रह चुके हैं। जिसमें समस्त एनसीसी कैडेट, पीआई स्टाफ, एन.सी.सी. अधिकारी आदि सभी ने इस योग प्रशिक्षण में भाग लिया। इसके पश्चात शिविर के दूसरे सत्र में आर्मी एजुकेशन कोर के मेजर यूमन साहू जी का व्याख्यान हुआ जिसमें उन्होंने अपने व्याख्यान में कैडेटो को अपने करियर को कैसे बनाना है और कौन से विषय को लेकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बारे में चर्चा की। यह भी एनसीसी के एक्स कैडेट रह चुके हैं ।

तृतीय दिवस¬:-
शिविर के तृतीय दिवस के प्रथम सत्र में कैडेटो को ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया, इसके पश्चात फायर ब्रिगेड द्वारा फायर सेफ्टी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें आपातकालीन स्थिति में किस तरह से आग लगने पर अपना बचाव किया जाना चाहिए, इसकी संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई । इसके पश्चात द्वितीय सत्र में श्रीमान अशोक शर्मा जी के द्वारा मिलेट्स कौन-कौन से होते हैं और उनका हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है पर व्याख्यान दिया गया ।
उक्त कार्यक्रम में कैंप कमांडेंट कर्नल प्रेमजीत, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कमांडर पी.अनिरुद्ध फर्स्ट छ.ग. नेवल रायपुर, सूबेदार मेजर थानेश्वर गुरुंग, सूबेदार- अमरिक सिंह, विकास खत्री, कुजुर, के.सी.बेहरा, कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुरेखा जवादे, लेफ्टिनेंट उज्जवला भोसले, सेकंड ऑफिसर संतोष कुमार लहरे, थर्ड ऑफिसर¬ उमेश बघेल, धरमपाल वर्मा, गोवर्धन साहू, तोप सिंह सोनवानी, रामचंद्र ढीमर, गंगेश्वर साहू, अलका मेढे, पूनम बघेल, केयरटेकर नंदिता प्रकाश, संदीप कुमार साहू, 12 पीआई एवं समस्त ऑफिस स्टाफ उपस्थित है। एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का संपूर्ण प्रशिक्षण, जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई, जिला दुर्ग, में विशेष योगदान प्रभारी प्राचार्य शंकर प्रसाद के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
मीडिया प्रभारी
1. लेफ्टिनेंट उज्जवला भोसले
2. सेकंड ऑफिसर संतोष कुमार लहरे
3. थर्ड ऑफिसर उमेश बघेल

