*सेंट थॉमस महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शिवनाथ नदी तट पर की साफ-सफाई*


सेंट थॉमस महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शिवनाथ नदी तट पर की साफ-सफाई

भिलाई नगर 3 अप्रैल । सेंट थॉमस महाविद्यालय भिलाई के कैडेटों द्वारा पुनीत सागर सोशल सर्विस कैंपेन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान मे शिवनाथ नदी तट के आसपास की सफाई की गई|  37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग के कर्नल हेमंत दुबे एवं एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर सेतु माधवन के मार्गदर्शन में यह स्वच्छता अभियान संपन्न हुआ।

इस दौरान कैडेटों द्वारा शिवनाथ नदी तट के आसपास के क्षेत्रों मे साफ सफाई की गई एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने हेतु लोगों को जागरूक किया गया | इस अभियान में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ लक्ष्मण प्रसाद 12 कैडेटों के साथ उपस्थित थे ।