कल्याण महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली, लोगों को किया जागरूक
दुर्ग 14 अगस्त । 37 छग बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत दुबे के निर्देशानुसार व एडम अफसर ले० कर्नल आर० सेतु माधवन के दिशा-निर्देश पर कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के एनसीसी कैडेट्स व अधिकारी ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया ।
इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ ० आर० पी० अग्रवाल ने तिरंगा ध्वज दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। ले० डॉ ० हरीश कुमार कश्यप के नेतृत्व में रैली सेक्टर सात के मार्केट होते हुए सड़क 25 से 20 होते हुए श्रमिक बस्ती पहुंची वहां से भिलाई नगर स्टेशन, महाराणा प्रताप चौक, सड़क नम्बर 1 2, 3, 4 व 5 होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंची। रैली के दौरान एनसीसी कैडेटों ने हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, भारत माता की जय, वन्देमातरम् व आजादी का अमृत महोत्सव अमर रहे के नारे से घर वालों, दुकानदारों व राहगीरों को आकर्षित करते रहे । राहगीरों में बहुत लोगों ने उत्साह में आकर रैली को ही सेल्यूट किया व फोटो विडियो व सेल्फी लेने लगे। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ने बताया कि रैली समापन के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य व एनसीसी कैडेटों को तिरंगा वितरण किया गया।
जिन्हें वे आज से सत्रह अगस्त तक अपने घरों में फहरायेंगे। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट गौरव कुमार, रुद्र, सौरभ, सचिन, जागेश्वर, देवेंद्र, सिंगराज, हनुप्रिया, दामिनी, एकता, नम्रता व दिव्या सहित अड़तालिस कैडेटों ने सक्रिय योगदान दिया।

