
भिलाई नगर 29 सितंबर । 37 सीसी बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत दुबे व एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर सेतु माधवन के निर्देशानुसार कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र एनसीसी इकाई द्वारा पुनीत सागर अभियान की शुरुआत कल की गई ।

इस अभियान की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ हरीश कुमार कश्यप ने बताया कि अभियान 28 सितंबर से दो 5 अक्टूबर तक चलेगा । जिसमें आसपास के सरोवर नाला व नदी को स्वच्छ रखने हेतु व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा व लोगों को जागरूक किया जाएगा कि नाले, तालाब, कुएं, नदी व अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखें।
ताकि भूमि के अंदर का जल प्रदूषण मुक्त रहे , लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके और दूषित जल होने पर कई प्रकार की बीमारियां भी होती है जिसकी जानकारी कैडेटों के माध्यम से जनमानस को प्रदान की गई। इस अभियान के तहत सेक्टर सात तालाब की व्यापक साफ सफाई की गई व तालाब के पास बने हुए गार्डन में भी साफ सफाई अभियान चलाया गया । यह क्रम लगातार 5 अक्टूबर तक चलता रहेगा । मुख्य रूप से एस यू ओ गौरव कुमार राय, सार्जेंट सिंग राज गुप्ता, कैडेट सचिन वर्मा , साहिल, हितेश कुमार संस्कार यादव, जागेन्द्र , सोमनाथ व हेमराज सहित 21 कैडेटों ने सक्रिय भागीदारी प्रदान की।

