सीजी न्यूज आनलाईन, 2 अप्रैल। राजनांदगांव से लगे नये जिले मोहला मानपुर के आदिवासी नेता सुरजू टेकाम के घर से पुलिस ने बारूद-डेटोनेटर समेत अन्य नक्सल सामानों की खेप को बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुख्ता सूचना के आधार पर की है।
आपको बता दें कि सुरजू टेकाम मोहला-मानपुर क्षेत्र में नक्सलियों का समर्थक माना जाता है, वह पहले भी नक्सल गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में जेल जा चुका है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयुक्त होने वाले बैनर-पोस्टर को भी पुलिस ने भारी मात्रा में टेकाम के घर से बरामद किया है।
गौरतलब हो कि कलवर का रहवासी सुरजू टेकाम के घर छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को बारूद-डेटोनेटर, नक्सली साहित्य समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला है। पुलिस ने 54 वर्षीय इस आदिवासी नेता के घर अचानक दबिश दी। बताया जा रहा है कि सुरजू आदिवासी मंच के जरिये नक्सलियों के समर्थन में रैली और सभाएं करता रहा है। उस पर पूर्व में जनसुरक्षा अधिनियम के तहत मोहला- मानपुर जिले के अलग-अलग थानों में 5 अपराध दर्ज हैं। आरोपी सुरजू टेकाम के कृत्य के मद्देनजर पुलिस ने विस्फोटक अधिनिम की धारा के कार्रवाई की है। उसे एनआईए कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।
एसपी यशपाल सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए “CGNewsonline” को बताया कि वामपंथी विचारधारा वाले टेकाम के पैतृक घर से आपत्तिजनक नक्सल सामान मिले हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बैनर-पोस्टर का इस्तेमाल करने के इरादे से टेकाम के घर काफी सामान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिलाई से डेढ़ सौ किमी दूरी पर पकड़ाया नक्सली समर्थक आदिवासी नेता 🔵 घर से बारूद-डेटोनेटर सहित नक्सली सामान बरामद 🛑 NIA कोर्ट ले जा रही पुलिस

