राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पलक ने ऑल इंडिया रैंक 9309 के साथ नीट परीक्षा की उत्तीर्ण, एचवीसी क्लब भिलाई का बढ़ाया मान

<em>राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पलक ने ऑल इंडिया रैंक 9309 के साथ नीट परीक्षा की उत्तीर्ण, एचवीसी क्लब भिलाई का बढ़ाया मान</em>


भिलाई नगर 29 जून । हुडको वालीबॉल क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी पलक हिरानी ने नीट परीक्षा 2023 में 720 में से 642 अंक हासिल कर पूरे देश में 9309 रैंक हासिल की है। लगभग बीस लाख छात्र-छात्राओं में से पलक ने यह उपलब्धि हासिल की है।
खुद को वॉलीबॉल क्लब के कोच विनोद नायर ने बताया कि पलक पहली एचवीसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर क्लब भिलाई एवं राज्य छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है और अपने विद्यापीठ कोचिंग सेंटर सेक्टर-10 से प्रथम स्थान भी प्राप्त किया है। अपने अकादमिक करियर में टॉपर रहने के अलावा पलक ने खेल के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों (मिनी, सब जूनियर, जूनियर, यूथ और अंडर-19 खेलो इंडिया यूथ गेम्स) में पांच बार छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। एचवीसी, भिलाई दुर्ग के अध्यक्ष, सचिव और सभी पदाधिकारियों और छत्तीसगढ़ के पूरे वॉलीबॉल परिवार ने उन पर गर्व महसूस किया और उनके सफल करियर की कामना की।