सेंट थॉमस महाविद्यालय रूआबांधा में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

सेंट थॉमस महाविद्यालय रूआबांधा में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस


सेंट थॉमस महाविद्यालय रूआबांधा में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

भिलाई नगर 1 नवंबर । सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा भिलाई में 31 अक्टूबर को ऑनलाइन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। संस्था के एनसीसी विभाग ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। संस्था के प्रशासक फादर. डॉ. जोशी वर्गीस ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश की एकता एवं अखंडता के प्रतीक रहे हैं । देश का वर्तमान स्वरूप उन्हीं के प्रयासों से निर्मित हो सका। प्राचार्य डॉ एम जी रोईमन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। सरदार जी की भूमिका देश के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण थी । कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रशासक दोनों ही के द्वारा इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम की संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ सुरेखा जवादे और सह संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ लक्ष्मण प्रसाद ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में एसयूओ आरती कुमारी और एसयूओ प्रियांशु सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा । कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में कुल 23 प्रतिभागियों के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए प्रयासों को पोस्टर के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया।