भिलाई नगर, 29 जुलाई। सेक्टर-6 स्थित साईं कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत गोद ग्राम हनोदा तथा कॉलेज परिसर के आस पास विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। आपको बता दें कि पौधरोपण के इस कार्यक्रम में मुख्यतः आंवला, आम, कटहल, बेल, अमरूद, करंज और पीपल के लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशबंधु तिवारी ने बताया कि कॉलेज द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण किया जाता है तथा रोपित पौधों की देखभाल भी की जाती है।
कॉलेज के IQAC कोऑर्डिनेटर एवं डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह ने CGNewsonline से कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संधारण हम सभी नागरिकों का दायित्व है ताकि हम सभी और हमारी आनी वाली पीढ़ी स्वस्थ वातावरण में रह सके।

साई कॉलेज एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा वर्मा ने आह्वान किया कि एनएसएस के सभी स्वयंसेवक न केवल स्वयं वृक्ष लगाएं, बल्कि अपने आस पास भी लोगों को भी पौधे लगाने प्रोत्साहित करें और लगाए गए वृक्षों का संरक्षण भी अवश्य करें। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापकों एवं कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने भाग लिया।


