नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील सब कमेटी की बैठक 6 अप्रैल को नईं दिल्ली में, पे स्केल निर्धारण को ले कर्मियों की बंधी उम्मीद
भिलाई नगर 3 अप्रैल । एमओयू मुद्दों पर एनजेसीएस उप समिति की अगली बैठक 6 अप्रैल को सुबह 11.00 बजे मैरीगोल्ड, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित की गई है। सेल सीनियर मैनेजर पर्सनल बबीता के द्वारा बैठक का सर्कुलर जारी किया गया है।
सेल कर्मचारियों का लंबे इंतजार के बाद भी अब तक पे स्केल का निर्धारण नहीं होने के कारण कर्मियों में लगातार प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। इसके अलावा एचआरए एवं 39 माह से रुका हुआ एरियर का भुगतान भी अब तक नहीं हो सका है। तीनों ही विषय पर यूनियन की प्रबंधन के साथ चर्चा होनी है। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि पे स्केल पर ही कर्मचारियों की सारी सुविधाएं निर्भर है। पे स्केल का निर्धारण नहीं होने के कारण कर्मचारियों को लंबे अरसे से नुकसान हो रहा है । जिसके कारण कर्मियों के मध्य प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी भी बनी हुई है। इसके अलावा एचआरए का भी निर्धारण अभी तक नहीं हो पाया है। इन तीनों ही विषय को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है । कर्मी भी इस सब कमेटी की बैठक से आस लगाकर इंतजार कर रहे हैं । ताकि पे स्केल बेसिक के साथ-साथ 39 माह से रुका हुआ एरियर भी उन्हें प्राप्त हो सके।

