अखिल भारतीय कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई गुप्ता समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन 1 व 2 दिसम्बर को जबलपुर में, युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का होगा आयोजन

अखिल भारतीय कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई गुप्ता समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन 1 व 2 दिसम्बर को जबलपुर में, युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का होगा आयोजन


भिलाईनगर, 27 नवम्बर । अखिल भारतीय कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई गुप्ता समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन 1 व 2 दिसम्बर को जबलपुर (म.प्र.) के धमापुर के सार्वजनिक भवन में आयोजित किया गया है। अखिल भारतीय कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई गुप्ता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने सभी स्वजातिय बन्धु से इसमें शामिल होने की अपील करते हुए बताया कि 1 दिसम्बर को समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन किया जायेगा। जिसमें समाज के विवाह योग्य युवक-युवती मंच पर अपना बायोडाटा पेश करेगे। 2 दिसम्बर में समाज के विवाह योग्य-युवतियों का सामूहिक विवाह किया जायेगा। मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विवाह करने वाले दम्पतियों को घरेलू समान समाज द्वारा दिया जायेगा। उन्होनें समाज के लोगों से अपील की है कि जो भी इस सम्मेलन नें शामिल होने वालों को इसकी जानकारी पूर्व में हनुमान प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री के मो.न. 94255-40707,अरुण गुप्ता मो.न. 99932-48778, सुधीर गुप्ता मो.न. 98273-13022 में देनी होगी, ताकि सर्दी के मौसम में पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों का उद्बोधन के