नंदिनी थाना प्रभारी एवं निरीक्षक मनीष शर्मा DGP के हाथों हुए सम्मानित

नंदिनी थाना प्रभारी एवं निरीक्षक मनीष शर्मा DGP के हाथों हुए सम्मानित



दुर्ग 24 मई। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी थाना नन्दिनी जिला दुर्ग को 23 मई को Onshore security Co-ordination committee (पांचवी तटरक्षा सुरक्षा समन्वय समिति) की आयोजित मीटिंग में सम्मानित किया गया।

निरीक्षक मनीष शर्मा का पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में सम्मान किया गया। निरीक्षक मनीष शर्मा को यह सम्मान गेल इंडिया के प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण को लेकर हो रहे विवाद के मामले का समाधान करने के कारण किया गया है।