दुर्ग, 19 जनवरी 2026। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव ने अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी व कच्ची शराब सहित एक मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणीशंकर चंद्रा (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री हर्षित मेहर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पुलगांव उप निरीक्षक अमित अदानी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
संक्षिप्त घटनाक्रम
19 जनवरी 2026 को चौकी नगपुरा पुलिस टीम मालूद–नगपुरा के मध्य चिखली रोड पर भ्रमण एवं अपराध पतासाजी में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध शराब लेकर उरला भट्ठी से नगपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद घेराबंदी कर बताए गए मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CW-0849 को रोका गया और तलाशी ली गई।

जप्ती का विवरण
आरोपी राजू पारधी के कब्जे से 133 पौवा शोले मसाला मदिरा (कुल 23.940 बल्क लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,900/- है, बरामद की गई।
वहीं आरोपी रामधारी पारधी के पास से 01 लीटर की 07 बोतल कच्ची महुआ शराब (कुल 07 बल्क लीटर), जिसकी कीमत ₹1,750/- आंकी गई, जप्त की गई।
इसके अतिरिक्त परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹60,000/-, भी जप्त की गई।
कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹73,650/- है।
आरोपी विवरण
राजू पारधी, पिता स्व. झडीराम पारधी, उम्र 37 वर्ष, निवासी खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा।
रामधारी पारधी, पिता नंदकुमार पारधी, उम्र 41 वर्ष, निवासी दमोदा।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करना स्वीकार करने पर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 34(2), 49(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख़्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्यवाही पुलिस की नशा मुक्त समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

