भिलाई में हत्या : सोते हुए शराबी पति के सिर पर हथौड़े से पत्नी ने मरते तक किए कई वार, प्रतिदिन प्रताड़ना से पीड़ित पत्नी थी परेशान, मजबूरी में उठाया कदम

भिलाई में हत्या : सोते हुए शराबी पति के सिर पर हथौड़े से पत्नी ने मरते तक किए कई वार, प्रतिदिन प्रताड़ना से पीड़ित पत्नी थी परेशान, मजबूरी में उठाया कदम


भिलाई नगर 2 दिसंबर । शराबी पति के द्वारा प्रतिदिन किए घरेलू विवाद से तंग आकर पत्नि ने कल सुबह सो रहे पति के सिर पर हथोडे से कई बार कर हत्या कर दी। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर से नेवई पुलिस के द्वारा आरोपियां को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथोड़ा जप्त किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी रोहित साहू ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका छोटा पुत्र गजेन्द्र साहू अपनी पत्नि नीमा साहू व बच्चों के साथ रहता है जो आये दिन शराब के नशे में आकर गाली गुप्तार कर वाद विवाद करता था। 30 नवंबर को रात में भी अपने पत्नि नीमा के साथ वाद विवाद कर रहा था। दूसरे दिन 1 दिसंबर को दोपहर 12-00 बजे मिलने गया तो देखा कि इनका लडका गजेन्द्र साहू अपने घर के कमरे में जमीन पर पड़ा था। उसके सिर के बाये एवं पीछे तरफ गंभीर चोट के निशान दिखा जिससे बहुत ज्यादा खून बह रहा था । छू कर देखा जो मर गया था। तब बहु नीमा साहू से पूछने पर बताई कि वह अपने पति के रोज रोज के शराब पीकर मारपीट लडाई झगडा करने से तंग आकर 1 दिसंबर के सुबह लगभग 06:30 बजे जब वह जमीन में सो रहा था तो गुस्से में लोहे के हथौडे से उसके सिर पर कई बार वार कर चोट पहुंचा कर हत्या कर देना बताई जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी आनंद शुक्ला एवं पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना आरोपिया नीमा साहू पति गजेन्द्र साहू उम्र 25 साल साकिन नेवई भाठा जलाराम चौक नेवई को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो अपराध कारित करना स्वीकर करने पर आरोपियां के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त हथौडे को जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य घारा सदर का अपराथ घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला, उनि खगेन्द्र पठारे, सुरेन्द्र तारम, प्रआर सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, विकास शर्मा, चितरंजन देवांगन, महिला आरक्षक दीप्ती चन्द्राकर, श्रेया राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

नाम गिरफ्तार आरोपी

नीमा साहू पति गजेन्द्र साहू उम्र 25 साल साकिन नेवई भाठा जलाराम चौक नेवई

अप० क एवं धारा

अप क 356/2024

धारा 103 (1) बीएनएस।