भिलाईनगर, 04 दिसंबर। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद के कारण भाई ने भाई की जान ले ली। वार्ड 40 के गोकुल चौक में रहने वाले दो भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे ने हसिए से वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त राजू निर्मलकर 45 वर्ष एवं आरोपी की पहचान मुकेश निर्मलकर 43 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों मूलतः पुरैना निवासी हैं और एक ही घर में रहते थे। दोनों ठेका श्रमिक हैं तथा दोनों की शादी हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम शराब के नशे में दोनों भाई आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ते ही छोटे भाई मुकेश निर्मलकर ने बड़े भाई राजू निर्मलकर को हंसी ऐसे काट दिया। इस जानलेवा हमले में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया और घर के सामने ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को पुरैना निवासी राजू निर्मलकर को उसके छोटे भाई मुकेश निर्मलकर ने हंसिया से मारकर मौत के घात उतार दिया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी व पुरानी भिलाई पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच की। इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। पुलिस राजू का पंचनामा कर शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्युरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हत्या का कारण का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

