भिलाई में हत्या : शराबी ने अधेड़ के सीने में घुसा दी शराब की बोतल, भेजा गया जेल

भिलाई में हत्या : शराबी ने अधेड़ के सीने में घुसा दी शराब की बोतल, भेजा गया जेल


भिलाई नगर 06 मई। शराब पीकर गाली गलौच करने से मना करना हिंदनगर रिसाली निवासी मोहन ताम्रकार को भारी पड़ गया। आरोपी ने शराब की टूटी बोतल से सीने में वार कर हत्या कर दी। आरोपी को चंद घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार ने किया।आरोपी को जेल भेजा गया।

नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि अजय कुमार ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हिंदनगर रिसाली में नया तालाब से लगा हुआ मोहन ताम्रकार का घर है । वहीं तालाब के पार में जाकर डोमेश्वर ठाकुर आये दिन बैठकर शराब पीकर गाली गलौच करते रहता है। जिसे रोकने के बावजूद डोमेश्वर नहीं माना और मोहन ताम्रकार को जान से मारने की धमकी देता था। 5 मई के दोपहर करीब 01-00 बजे डोमेश्वर ठाकुर तालाब पर में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान गाली गलौज करते हुए शोर मचा रहा था। मोहन ताम्रकार ने समझने का प्रयास किया । डोमेश्वर ठाकुर ने आवेश में आकर, शराब की टूटी हुई बाटल से मोहन ताम्रकार के सीने में प्राणघातक वार किया .वार इतना घातक था कि मेहतर उर्फ मोहन अधमरा होकर जमीन पर वहीं गिर गया। जिसे देख डोमेश्वर ठाकुर भाग गया। आस पास के लोगों ने मोहन ताम्रकार को हास्पीटल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने मोहन की मृत्यु हो जाना बताये। रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध कमांक 111/2025 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी डोमेश्वर ठाकुर को पता तलाश कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो शराब की टूटी बाटल से मोहन के सीने में वार कर हत्या करना कबूल किया व घटना में प्रयुक्त कांच की शराब की बाटल का टुकडा को घटना स्थल से जप्त कराया हैं । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला थाना प्रभारी नेवई , उनि सुरेन्द्र तारम, खगेन्द्र पठारे, आरक्षक रवि बिसाई, मो0 समीम, भुमिन्द्र वर्मा, विकास शर्मा,चंदन भास्कर, लक्ष्मी नारायण यादव, भानु प्रताप की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

आरोपी –

डोमेश्वर ठाकुर उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड 31 देवांगन श्रृंगारिका के पास शिवाजी चौक रिसाली बस्ती थाना नेवई जिला दुर्ग।