भिलाई में हत्या : रंगोली में बाइक चढ़ने पर हुआ था विवाद चाकू से गोदकर हत्या

भिलाई में हत्या : रंगोली में बाइक चढ़ने पर हुआ था विवाद चाकू से गोदकर हत्या


🔴दूसरे की हालत गंभीर,दोनों आरोपी गिरफ्तार, मोहल्ले में तनाव की स्थिति

भिलाईनगर 22 अक्टूबर। खुर्सीपार थाना अंतर्गत बुधवार को रंगोली पर बाइक चढ़ाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर तेल्हानाला क्षेत्र की है। आरोपी रविंद्र और राजेश साहू की भांजी ने घर के सामने रंगोली बनाया था। जिस पर मृतक मंगल सिंह और तुषार वर्मा ने बाइक चढ़ा दिया था। सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। मृतक मंगल सिंह और तुषार वर्मा चाकू लेकर घूम रहे थे। इस दौरान रविंद्र और राजेश चिकन लेने के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी से झड़प मंगल सिंह एवं तुषार से हो गई। इस पर मंगल सिंह एवं तुषार वर्मा ने रविंद्र एवं राजेश पर चाकू से हमला कर दिया। परंतु रविंद्र एवं राजेश दोनों पर भारी पड़ गए रविंद्र ने चाकू छीनकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया है। तुषार का इलाज स्पर्श अस्पताल रामनगर सुपेला में चल रहा है चाकूबाजी की घटना होने के बाद क्षेत्र में बवाल मच गया। सूचना पर एएसपी सुखनंद राठौर, छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक व अलग-अगल थानों के थाना प्रभारी व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला गया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।