सीजी न्यूज ऑनलाइन 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग के द्वारा आम एवं उप निर्वाचन 2025 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार, 20 जनवरी 2025 अपरान्ह 03:00 बजे से मीटिंग हॉल, भूतल, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय, निर्वाचन भवन, सेक्टर-19, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर अटल नगर,रायपुर में की जानी है। इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता आज से प्रभावशील हो जाएगी।

