स्वच्छता का संदेश देने मां शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट कल बनाएगा विश्व का अनोखा रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने दे सहभागिता

भिलाई नगर 13 नवंबर । कल 14 नम्वबर को विश्व का अनोखा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 14 नंवबर को अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे साबुनो की 3 किलोमीटर से बड़ी लाईन बनाकर दर्ज कराने जा रही है। समाजसेवा के क्षेत्र मे निरंतर बेहतर कार्य करने वाली संस्था माँ शारदा समर्थ चैरिटेबल समाज में व्याप्त बुराईयों के विरूद्ध जैसे की नशा मुक्ति कार्यक्रम महिला उत्पीड़न कार्यक्रम पढ़ाई के प्रति लोगो मे जागरूकता कार्यक्रम आदि का संचालन भी ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर किया जाता है।

आगे चर्चा करते हुए संस्था के डाॅ. राजीव कौरा,  एस.सजीव, डाॅ. संतोष राय एवं डाॅ. विकास शर्मा ने बताया कि मां शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किये जाते है साथ ही साथ अनेक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता हैं जिसमें गरीब एवं निम्न वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक फायदा पहुँचाया जा सके एवं उनका किसी न किसी प्रकार से सहयोग किया जा सके। 14 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुये ट्रस्ट के  फजल फारूखी एवं  अशोक सूरी ने बताया कि यह रिकॉर्ड अपने आप मे ही एक अनोखा रिकॉर्ड है इस प्रकार का प्रयास पहले किसी के द्वारा नही किया गया। इस रिकॉर्ड का ख्याल संस्था के सभी सदस्यो के मन मे आज के माहौल मे स्वच्छता के महत्व को ध्यान मे रखकर ही आया।

इस रिकॉर्ड का उद्देश्य लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वच्छता के महत्व को लोगो तक पहुंचाना है। रिकॉर्ड बनाने मे प्रयोग होने वाले सभी साबुनो को संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगो मे वितरित कर दिया जायेगा। इस अनोखी पहल मे आप भी अपनी सहभागिता प्रदान कर सकते है। अतिरिक्त जानकारी के लिये मो.नं. 9425557979 एवं 8305080008 मे संपर्क कर सकते है।