भिलाई नगर, 15 जून। साई महाविद्यालय सेक्टर 6 भिलाई के लिए हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के पोर्टल में आवेदक छात्रों में बीसीए और बीबीए हेतु छात्रों का रुझान इस वर्ष बहुत अधिक रहा है। साथ ही साथ कॉमर्स के छात्रों का बीकॉम विद कंप्यूटर, गणित के छात्रों का बीएससी कंप्यूटर साइंस के प्रति और बायोलॉजी के छात्रों का बीएससी बायोटेक्नोलॉजी पहली पसंद रहा है। वहीं एक वर्षीय डिप्लोमा इन कंप्यूटर, डीसीए पाठ्यक्रम में भी कई छात्रों ने इस वर्ष रुचि दिखाई हैं। इसका मुख्य कारण है कि डीसीए का कोर्स कोई भी छात्र बीकॉम, बीएससी के साथ भी कर सकता है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष छात्रों का साई महाविद्यालय में प्रवेश के प्रति रुझान अधिक देखा जा रहा है। श्री सचदेवा के अनुसार इसका मुख्य कारण कॉलेज को नैक द्वारा कॉलेज को B++ कॉलेज की श्रेणी में रखना, कॉलेज के पिछले वर्षों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और साई कॉलेज के छात्रों का यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में आना और कॉलेज में निरंतर कैंपस प्लेसमेंट है।
आपको बता दें कि कल 16 जून को साई महाविद्यालय द्वारा प्रथम चरण के प्रवेश हेतु सूची प्रातः 11 बजे जारी कर दी जाएगी। श्री सचदेवा ने उन छात्रों को सलाह दी है, जिन्होंने अब तक पोर्टल में फॉर्म नही भरा है वे आज रात्रि तक साई महाविद्यालय सेक्टर 6 भिलाई हेतु बीसीए, बीकॉम, बीएससी एवं बीबीए हेतु फॉर्म अवश्य भर लें। छात्रों को प्रवेश सूची या फॉर्म भरने में कोई समस्या आने पर छात्र कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर 7024886996 या 9977001027 पर संपर्क कर सकते हैं।

