दुर्ग 03 अप्रैल । थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लूट के आरोपी सैफ अली को चंद घंटे में गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अपने अन्य दो साथी के साथ चाय नाश्ता ठेला व्यवसायी से रात्रि मे चाकू टिका कर मोबाईल व नगदी रकम लूटकर फरार हुए थे। आरोपी की पता साजी कर तत्काल हिरासत में लिया गया अन्य दो आरोपियों की पता साजी की जा रहीं है। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू व लूटे की रकम 1000 रूपये जप्त। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
चिराग जैन (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने बताया कि 2 अप्रैल को प्रार्थी दोमेन्द्र प्रसाद देवांगन पिता स्व. महावीर देवांगन उम्र 32 साल साकिन राजीव नगर वार्ड नंबर 02 दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली ने लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि भाटिया फर्निचर के पास जी0ई0 रोड किनारे दुर्ग में चाय नास्ता का ठेला लगाता है। 1 अप्रैल को रात्रि करीब 10.00 बजे सैफ ईरानी, सुल्तान उर्फ सोनू व उसके साथी कोरेक्स ईरानी नामक व्यक्ति दोमेन्द्र प्रसाद देवांगन के दुकान में आये और तुम लोगों को दुर्ग शहर में दुकान चलाना है या नहीं चलाना है अगर दुकान चलाना है तो पैसा देना पडेगा बोलकर दोमेन्द्र प्रसाद देवांगन व बड़े भैया सुमीत देवांगन को गंदी गंदी गालिया देते हुए थप्पड मार कर, जान से मारने की धमकी दिये और सैफ ईरानी ने अपने पास रखें धारदार चाकू को मेरे गले में टिकाकर दुकान के गल्ले से नगदी रकम करीबन 3-4 हजार रूपये को रख लिया। मोबाईल फोन सैमसंग कंपनी का जिसे छीन लिया। मोबाईल से UPI PIN लेकर किसी अन्य को 44,000 रूपये को ट्रांसफर कर दिये तथा धमकी देकर मोबाईल फोन लेकर चले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 174/2024 धारा 294, 392, 506बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। टीम द्वारा आज प्रकरण के आरोपी सैफ ईरानी को क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना को जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी सैफ ईरानी द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर प्रार्थी से लूट किये गये मशरूका में से नगदी रकम 1000 रूपये जप्त किया गया। द्वारा घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का धारदार प्रतिबंधित आकर का चाकू जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, सउनि. भीखम साहू, आरक्षक क्रान्ति शर्मा एवं आरक्षक सचिन सिंह की विशेष भूमिका रही।

