🔴 सीएम निवास पर 2 को कार्यक्रम, पार्टी की सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 01अगस्त। सीएम विष्णु देव साय शनिवार को तीन हजार से अधिक सदस्य बनाने वाले भाजपा नेताओं का सम्मान करेंगे। बताया गया कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भावना बोहरा, और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सबसे ज्यादा सदस्य बनाए हैं।
भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों से चला था। प्रदेश में करीब 60 लाख सदस्य बनाए गए हैं। विधायक रिकेश सेन सबसे ज्यादा सदस्य हैं। उन्होंने करीब 33 हजार सदस्य बनाए हैं।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा दूसरे नंबर पर रहीं, और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रदेश में तीसरे सबसे ज्यादा सदस्य बनाए हैं।
सीएम विष्णु देव साय अपने निवास पर 3 हजार से अधिक सदस्य बनाने वाले नेताओं का सम्मान करेंगे। इस मौके पर सरकार के मंत्री, और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे। रायपुर शहर 12 नेता हैं जिन्होंने 3 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैं। इनमें विधायक पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, और अन्य हैं।

