विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत, 9 दिन और रहना होगा जेल में

विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत, 9 दिन और रहना होगा जेल में


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 9 सितंबर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को राहत नहीं मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ गई है।

बलौदाबाजार कोर्ट ने यादव की रिमांड 9 दिन यानी 17 सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले यादव की रिमांड आज खत्म होने पर पुलिस ने रायपुर जेल से ही वर्चुअल तरीके से पेश किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला दिया।

पुलिस का तर्क विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिसपर देवेंद्र ने वकील ने कहा कि मोबाइल जमा कर दिया गया था। जिसे डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया। बिना साक्ष्य और तर्क के रिमांड की मांग की जा रही है।

विधायक देवेंद्र यादव की 7 दिन रिमांड सोमवार को खत्म गई। मंगलवार 3 सितंबर को पेशी के बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड 9 सितंबर तक बढ़ा दी थी। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए आज भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई।