नेशनल लेवल ’’टैलेंट रनवे’’ फैशन शो एवं नृत्य में भिलाई की कु. लेरीना काशीपुरी ने बाजी मारी

नेशनल लेवल ’’टैलेंट रनवे’’ फैशन शो एवं नृत्य में भिलाई की कु. लेरीना काशीपुरी ने बाजी मारी



भिलाई नगर 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बच्चों को एक मंच प्रदान करने के लिए राजधानी रायपुर में 11 अगस्त को आयोजित नेशनल लेवल कंपटीशन टैलेंट रनवे फैशन शो एवं नृत्य में भिलाई की कु. लेरीना काशी पुरी ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए फैशन शो में द्वितीय तथा नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बसना विधायक संपत अग्रवाल, छग फिल्म जगत के कई एक्टर, सोशल वर्कर, फिल्म प्रोड्यूसर, छग राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष की उपस्थिति में कु. लेरीना ने यह उपलब्धि हासिल की है। बॉलीवुड एक्टर्स एंड सोशल वर्कर कविता सोनी टैलेंट शो की डायरेक्टर एवं आयोजक ने लेरीना काशीपुरी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। लेरीना के पिता कैलाश काशीपुरी पेशे से मोबाईल व्यवसायी एवं माता श्रीमती लीला देवी काशीपुरी बीएसपी में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत् है। इस अवसर पर दबंग 3 और यमला पगला दीवाना फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों के साथ नृत्य किया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।