🛑 कक्षा छठी से पास होकर सातवीं में गया आरोपी, सिटी कोतवाली थाने का मामला
दुर्ग, 17 मई। दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नाबालिग चाचा ने साढे 5 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों के द्वारा कल रात को इस मामले का पुलिस के सामने खुलासा किया था। पुलिस ने जांच करते हुए आज 13 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस घटना ने करीब सवा माह पूर्व मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम का अपहरण बलात्कार एवं हत्या मामले की याद को फिर ताजा कर दिया है। नवरात्रि पर्व के अवसर पर कन्या भोज के दौरान जा रही 6 साल की मासूम के साथ उसके ही चाचा के द्वारा अपहरण के बाद हैवानियत को अंजाम देकर बच्ची की हत्या कर दी थी।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि यह घटना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र की है। साढे 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 13 साल के चाचा है। पीड़ित एवं आरोपी दोनों ही अगल-बगल में रहते हैं। घटना 16 मई शुक्रवार की बतायी गई है। संयोगवश मासूम बच्ची एवं आरोपी दोनों एक ही समय पर मोहल्ले की दुकान में चिप्स खरीदने गए हुए थे। दोनों की मुलाकात हुई उसके बाद बच्ची चाचा के साथ उसके घर पर खेलने चली गई थी। घर लौटने पर बच्चों की मां को संदेह हुआ तब माँ ने बच्चों से पूछताछ की। तब बच्चे ने चाचा द्वारा के द्वारा इनर वेयर उतरने की बात बताई। इसके बाद कल रात को ही परिजनों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सिटी कोतवाली में मामला दर्ज
परिजनों की रिपोर्ट पर से सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 0227/25 के तहत आरोपी के खिलाफ धारा 64-BNS, 65(2)-BNS, 4-CHL, 6-CHL मामला दर्ज किया गया। आज सुबह कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कक्षा छठवीं में पढ़ता था। रिजल्ट आने के बाद कक्षा सातवीं में चला गया है।
बच्चों को लेने गई मां को हुआ था संदेह
पीड़ित मासूम की मां बच्ची को लेने के लिए उसके चाचा के घर गई हुई थी इस दौरान उसे कुछ संदेह हुआ तो तत्काल बच्ची को अपने घर लेकर आ गई और उससे पूछताछ शुरू की। इस पर बच्ची ने चाचा द्वारा पैंट उतारे जाने की बात अपनी मां को बताई थी।
ओम नगर उरला की घटना की याद हुई ताजा
नवरात्रि पर्व के अवसर पर कन्या भोज के लिए गई हुई 6 साल की बच्ची का अपहरण बलात्कार एवं हत्या के मामले की इस घटना ने याद ताजा कर दी । 6 अप्रैल को ओम नगर उरला की बच्ची कन्या भोज के लिए अपने घर नहीं लौटी थी तब परिजनों के द्वारा दोपहर को उसकी खोज शुरू की थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि, रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला।
इस बीच, शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिली है। ये कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली।
बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बाद में घटना का खुलासा हुआ। जिसमें बच्ची का सगा चाचा ही आरोपी था। उसके द्वारा ही मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर लाश को घर के समीप स्थित कर में छिपा दी थी।

