भिलाईनगर। एक नाबालिग के साथ बेस बल्ले से मारपीट करने के बाद आरोपियों ने विडियो बनाकर इस्टाग्राम में वायरल किया गया था। इस मामले में तीन युवक और दो नाबालिग को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 115 (2), 351 (2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।
सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर अपचारी बालक ने अपने दोस्त सुभाष चौक कैम्प 1 निवासी गुरप्रीत सिंह, कैम्प 1 डिगेन्द्र साहू, घासीदास नगर जामुल आसिफ शेख और दो अपचारी बालको के साथ मिलकर बेस बल्ले से पिटाई कर दी।
घटना में पीड़ित नाबालिग के सिर पर गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर वीडियों को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस में शिकायत के बाद वैशाली नगर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों युवकों और दो अपचारी बालको को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू, हाकी, बेसबाल, दो मोबाइल जब्त किया है।

