🟠 29,200 से 92,300 वेतन
🟠 18 से 27 वर्ष के युवा करें आवेदन
🟠 फिजिकल टेस्ट और रिटन एग्जाम जरूरी
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 25 अक्टूबर। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आर्मी ऑर्डिनेंस डिपो और यूनिट्स में मटेरियल असिस्टेंट की भर्ती निकली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑर्डिनेंस डिपो और यूनिट्स में मटेरियल असिस्टेंट की कुल 419 वैकेंसी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.aocrecruitment.gov.in पर जाकर भर्ती विज्ञापन जारी होने से 21 दिन तक सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स पर चर्चा करें तो पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर के लिए 10 पद, पश्चिम दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के लिए 120 पद, उत्तरी जम्मू और कश्मीर, लद्दाख के लिए 23 पद, दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु के लिए 32 पद, दक्षिण पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के लिए 23 पद, मध्य पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए 185 पद, मध्य पूर्व पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम के लिए 26 पद हैं। अभ्यर्थी को किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या मटेरियल मैनेजमेंट या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवार को 29 हजार 200 से 92 हजार 300 रुपये वेतन दिया जायेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार मैटेरियल असिस्टेंट पद के लिए फिजिकल टेस्ट और रिटन एग्जाम जरूरी है।

